यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन, मलबे में कई यात्री दबे
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन, मलबे में कई यात्री दबे
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी) – यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 4 से 5 यात्रियों की दबने की खबर। भूस्खलन स्थान पर SDRF, मेडिकल टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना है। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश हैं।बताया जा रहा है कि एक घायल को जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
