सीमांत जादूंग गांव को बसाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ग्रामीणों को देगी आठ होम स्टे, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कार्य किया शुरू
सीमांत जादूंग गांव को बसाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ग्रामीणों को देगी आठ होम स्टे, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कार्य किया शुरू
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- चाइना बॉडर और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर से सटा ऐसा गाँव जिसे केंद्र सरकार व राज्य सरकार कई वर्षो बाद इसे जीवंत अवस्था में लाने का एक सुगम प्रयास में लगी हैं। इस गांव में रहने वाले गाँववासियों कि ख़ुशी भी देखने को मिल रही हैं. जिसे इन ग्रामवासियों ने गांवों को छोड़ा था। अब सरकार इन गांवों को फिर से बसाने के लिए पुनः प्रयास में जुट गई है।
अब सरकार द्वारा सीमांत जादूंग गांव को बसाने व पर्यटकों को इस गाँव की ओर आकर्षित करने के लिए अभी शुरुआत में आठ होम स्टे देने जा रही हैं। साथ ही भूमि चिन्हित भी कर दिया गया हैं। ग्रामवासी, राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम जादूंग आये। सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आने वाले समय में ये पर्यटकों के लिए बेहद सुंदर नजारे देखने को मिल सकते हैं, जिससे इन ग्रामीणों को रोजगार का एक साधन भी मिल सकता हैं। इन गांवों का क्लाइमेट देखने के लिए यहाँ भविष्य में पर्यटकों कि काफी संख्या देखने को मिल सकती हैं। यह के मूल निवासी भवान सिंह ने कहा. सरकार के इस पहल के लिए हम सभी ग्रामवासी केंद्र सरकार व राज्य सरकार के लिए में धन्यवाद करता हु. कि इतने वर्षों बाद यह गांव फिर से आबाद होगा।
