5945 लावारिस अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित
5945 लावारिस अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित
हरिद्वार (इन्तजार रजा)– श्री देवोत्थान सेवा समिति की ओर से 22वीं अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार पहुँची। समिति के द्वारा 5945 लावारिस लोगो की अस्थियों को कनखल स्थित सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में विसर्जित किया गया संस्था ने लगातार 22 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में अब तक 161161 *(एक लाख इकसठ हजार एक सौ इकसठ)* लोगों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर लावारिस आत्माओं को माँ गंगा की गोद में विसर्जित किया गया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री विजय शर्मा का कहना है कि श्री देवस्थान सेवा समिति पिछले 22 वर्षों से इस कार्य को निरंतर कर रहे हैं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेंद्र के प्रयास से हमने इस कार्य को शुरू किया था लगातार 22 वर्षों से आज तक 1,61161 (एक लाख इकसठ हजार एक सौ इकसठ) लोगों की अस्थियां परवाह कर दिया गया है इस बार हमारे द्वारा 5945 लोगों की अस्थियां लेकर आए और यह अस्थियां हमने पूरे भारतवर्ष से अलग-अलग श्मशान घाटों से एकत्रित की थी । रुड़की से भी 80 लोगों की लावारिस अस्थियों को लेकर आए हैं हमारे द्वारा लावारिस लोगों की अस्थियों को संग्रहित करने के बाद वह लावारिस ना रहे जाए इसलिए हमारे द्वारा इन अस्थियों को मा गंगा में प्रवाहित किया गया।
