देहरादून के गोविंदगढ़ क्षेत्र के श्री रामपुरम कॉलोनी में देर रात्रि कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
देहरादून के गोविंदगढ़ क्षेत्र के श्री रामपुरम कॉलोनी में देर रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे कि अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखा कबाड़ ख़ाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वसंत विहार पुलिस को दी।
सूचना पर बसंत विहार से पुलिस बल और फायर स्टेशन से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे, जहां दमकल के 04 वाहनों ने कबाड़ की दुकान पर लगी आग पर काफी मुशक्कत के बाद काबू पाया। आग के कारण दुकान के अंदर रखा सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। दुकान को कबाड़ी का काम करने वाले नौशाद ने किराए पर लिया था।
