कांवड़िए पहुंच रहे मां गंगा के द्वार, गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर हो रहे रवाना
कांवड़िए पहुंच रहे मां गंगा के द्वार, गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर हो रहे रवाना
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- जनपद उत्तरकाशी में इन दिनों कांवड़ियों की चहल-पहल से पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में गूंज रहा है। गंगोत्री और गोमुख की ओर देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे शिव भक्त कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे सम्पूर्ण जनपद श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया है।
जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ मेले को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी है। यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है। पुलिस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।
विशेष बात यह है कि शिव भक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर शुद्ध वैष्णव भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि उनकी यात्रा सुखद और धर्ममय बनी रहे। अनेक सामाजिक संगठन एवं धार्मिक संस्थाएं इसमें सहयोग कर रही हैं।
