प्रातःकाल भ्रमण के दौरान मुख्य सेवक का अनोखा अंदाज, सीएम धामी ने अपने हाथों से बनाई चाय
प्रातःकाल भ्रमण के दौरान मुख्य सेवक का अनोखा अंदाज, सीएम धामी ने अपने हाथों से बनाई चाय
भराड़ीसैंण – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर ना सिर्फ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया बल्कि अपने हाथों से चाय भी बनाई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सरकार की योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में ठहरने से उन्हें स्थानीय जनजीवन से निकटता से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने गैरसैंण को केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि अपार संभावनाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बताया। धामी ने कहा की विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।
सीएम धामी ने कहा कि यहां की मनमोहक वादियां, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण हर आगंतुक को एक अलग ही ऊर्जा और अनुभव प्रदान करते हैं।
