उत्तराखंडखेल

नैनबाग में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन कबड्डी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 

नैनबाग में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन कबड्डी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मार्च पास, ध्वजारोहण और मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल और खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर विनीता नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल की छात्र-छात्राओं ने जौनपुर की संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति भी दी। प्रतियोगिता का आयोजन मार्च पास, ध्वजारोहण और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

स्कूल की छात्र-छात्राओं ने जौनपुर की संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति भी दी। प्रतियोगिता में श्रीकोट, म्याणी, मरोड़, घोड़ाखुरी, सड़ब, थत्यूड़, क्यारी, कैम्पटी, गरखेत सहित कई स्कूल के छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच घोड़ाखुरी और मरोड़ के बीच खेला गया, जिसमें राइका घोड़ाखुरी की टीम विजयी रही।  कबड्डी  में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों में काफी जोश, उत्साह देखने को मिला। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि खेल को खेल के भावना से खेलना चाहिए। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे हमारा शरीर और स्वास्थ्य संतुलित रहता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर विनीता नेगी, राईका नैनबाग के प्रधानाचार्य सीपी त्रिपाठी, प्रदीप पंवार, जितेंद्र गौड़, एचडी अंसारी, कुलवीर रावत, मनोज नेगी, कैलाश रावत, राकेश नेगी, गंभीर पंवार, अनूप पंवार, अनिल कैंतुरा, गंभीर रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *