नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की जंग “उदयन” ने लाया रंग 

नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की जंग “उदयन” ने लाया रंग 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र नेगी)- पुलिस अधीक्षक  अर्पण यदुवंशी समाज व युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के कुप्रचलन को लेकर बेहद संवेदनशील कार्य करते दिख रहे  हैं, अवैध नशे का खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री  द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के अंतर्गत उनके द्वारा उत्तरकाशी जनपद में नशे के विरुद्ध जंग “उदयन” छेड़ी हुयी है, जिसमें उत्तरकाशी पुलिस न सिर्फ अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, बल्कि इस मुहिम में पुलिस नशे के आदी हुए युवकों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग करवाकर जीवन की मुख्यधारा में जोडने की कोशिश में जुटी है। मुहिम उदयन के अंतर्गत ही पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये जनपद के दूर-दराज के गांवों में ग्रामीणों द्वारा उगाई जाने वाली प्रतिबंधित भांग, अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती को नष्ट कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।

30 सितम्बर को उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र गाजणा पट्टी के सिरी व कोनगढ़ में छापेमारी कर बडे स्तर पैदा की गयी प्रतिबन्धित भांग की खेती को नष्ट किया गया। आस-पास के  क्षेत्रों में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी थी, जिससे सबक लेते हुये गाजणा क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मुहिम उदयन के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की जा रही अवैध खेती के विनष्टीकरण की कार्यवाही में स्वयं आगे आ गये हैं, क्षेत्र के भडकोट, सटियालधार, कमद, ठाण्डी, बागी, जालंग, कुमारकोट, नेपड, पोखरियाल गांव, न्यूगांव, न्यूसारी, बडेथ, भैंत आदि गावों में ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने गांव व क्षेत्र में भांग की खेती को खुद ही नष्ट किया गया है, ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उत्तरकाशी पुलिस के नशामुक्ति अभियान में सहयोगी बनें। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-2 ग्राम सभाओं नशीले पदार्थों की प्रतिबन्धित खेती का पूर्ण रुप से बहिष्कार करने की जिम्मेदारी लेते हुये पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया, नशामुक्ति अभियान मुहिम उदयन में वक्त-वेवक्त पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिया गया।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के आदेशानुसार कल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा धौन्तरी, गाजणा क्षेत्र के भडकोट, सटियाल धार, कमद, ठाण्डी, बागी, जालंग, कुमार कोट, नेपड, पोखरियाल गांव, न्यूगांव, न्यूसारी, बडेथ, भैंत आदि गावों में फ्लैगमार्च/ रैकी की गयी, लगभग सभी गांव/क्षेत्र में ग्रमीणों द्वारा भांग की खेती को स्वयं ही नष्ट कर दिया गया है, फ्लैगमार्च के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे व नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा कमद में स्कूली बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग कर कैरियर के प्रति मार्गदर्शन किया गया।

 

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया गया कि नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मुहिम उदयन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर भांग व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती पर लगातार विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अभी तक जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों मे ग्रामीणों द्वारा पैदा की गयी करीब 1300 नाली ( 26 हेक्टेयर) भू-भाग पर अवैध भांग व अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। अवैध खेती करने वाले 22 भू-स्वामियों के विरुद्ध FIR दर्ज की गयी है। अब कुछ गांवों के ग्रामीण भी हमारे नशा मुक्ति अभियान में आगे आकर सहयोग करने लगे हैं, जोकि बेहद खुशी की बात है, मैं ऐसे ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों का स्वागत करता हूँ, इस सराहनीय कार्य के लिये सभी को बधाई देता हूँ। कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में अभी भी अवैध भांग व नशीले पदार्थो की अवैध खेती की सूचनायें मिल रही हैं, मैं सभी को मीडिया के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूँ कि सभी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों/खेती को स्वयं नष्ट कर दें, नहीं तो आपके विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

 

रैकी/फ्लैग मार्च के दौरान नायब तहसीलदार धौंतरी,  शैलेन्द्र सिंह नाथ, उ0नि0  केदार सिंह चौहान, उ0नि0  दिल मोहन सिंह बिष्ट, उ0नि0 गीता, उ0नि0 दीपशिखा, अ0उ0नि0  मनीष कवि सहित पुलिस-प्रशासन के  अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!