मुख्य बाजार थत्यूड़ में सार्वजनिक सुलभ शौचालय में लगा गंदगी का अंबार
मुख्य बाजार थत्यूड़ में सार्वजनिक सुलभ शौचालय में लगा गंदगी का अंबार
थत्यूड़ (शिवांश कुंवर)- मुख्य बाजार थत्यूड़ में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सुलभ शौचालय में स्थाई सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण शौचालय की नियमित सफाई नहीं हो पाती है। मुख्य बाजार थत्यूड मैं वर्ष 2012-13 में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण पर्यटन विभाग के द्वारा किया गया था जिसमें पुरुषों वह महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय वह स्नानागार बना हुआ था किंतु शौचालय में स्थाई सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण शौचालय की नियमित सफाई नहीं हो पाने के कारण व उचित रखरखाव नहीं होने से शौचालय मे गंदगी व बदबू आने से शौचालय के पास के दुकानदारों को व आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ता है । सुलभ शौचालय में कहीं दरवाजे टूटे पड़े हैं तो कहीं में चटकनी तक नहीं है । शौचालय में अंदर नलों में पानी तक नहीं आता है जिससे वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार,विक्रम चौहान कुलबीर रावत,रमेश रावत राय सिंह पंवार,जगत असवाल ने शासन प्रशासन वह विभाग से सुलभ शौचालय में नियमित सफाई कर्मचारी लगाने की मांग और शौचालय में पानी की सप्लाई करने के साथ दरवाजों की मरम्मत करने की मांग की है। जिससे शौचालय मे प्रतिदिन साफ सफाई हो सके। वही इस संबंध में सुलभ शौचालय के प्रभारी बीके पांडे का कहना है की जल्द ही 4- 5 दिन के अंदर शौचालय को दुरुस्त कर सफाई कर्मचारी से बातचीत कर साफ सफाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
