नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम का समापन, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत का नैनबाग के चिलामू ,फपरोग, टटोर में हुआ भव्य स्वागत
नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम का समापन, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत का नैनबाग के चिलामू ,फपरोग, टटोर में हुआ भव्य स्वागत
नैनबाग- नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम के तहत सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत का ग्राम चिलामू ,फपरोग, टटोर में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने समस्त ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सरतली वार्ड की जनता ने जो मुझ पर विश्वास जताया है और मुझे जिला पंचायत में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ आपके विश्वास पर खरा उतारूंगा। जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण ने कहा कि टटोर नैनबाग स्व. सरदार सिंह रावत की कर्मभूमि है। कांग्रेस परिवार टटोर की जनता की सदैव आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर सोबत सिंह कैंतुरा, सरदार सिंह कंडारी, रणबीर रावत, हरदेव कुमाई, ग्राम प्रधान मनीषा, पूरण सिंह रावत, गुडविर, अर्जुन सिंह रावत, पूर्व प्रधान बाला देवी, मनबीर रावत, रितेश रावत, नरेंद्र पंवार, रणवीर, रणबीर राणा,सुरेश रावत, जयपाल सिंह रावत,बचन सिंह रावत, मोहन निराला, संदीप सजवाण,नीरज राणा, महेश तोमर, अरविन्द रावत, दिनेश, सुभाष पंवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
