उत्तराखंड

अलग अलग मामलों में पांच वारंटी गिरफ्तार

अलग अलग मामलों में पांच वारंटी गिरफ्तार

​नारसन(पुष्पेंद्र सिंह)- नारसन पुलिस ने मंगलवार देर रात पांच वारंटियों को सूत्रों की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार वारंटी काफी समय से कोर्ट से वांछित चल रहे थे मंगलवार देर रात रात वारंटी अपने घरों पर आए तो सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नारसन चोकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास, संदीप, तेजपाल, राजपाल निवासी नारसन खुर्द व करण  निवासी मोहल्ला खालस मंगलौर काफी समय से न्यायालय से वंचित चल रहे थे।गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *