विभिन्न मांगों को लेकर गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने डीएम को लिखा पत्र
विभिन्न मांगों को लेकर गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने डीएम को लिखा पत्र
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा के बाद जो मंजर देखने को मिला वो बहुत ही भयावाह था, जिसमें जनहानि हुई साथ ही गंगोत्री नेशनल हाइवे भी तबाह हो गया था। समय रहते प्रशासन द्वारा धीरे -धीरे सभी व्यवस्थाओं को फिर से सही किया जा रहा है।

जिसमे गंगोत्री नेशनल हाइवे को लगभग सही कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने गंगोत्री धाम को खोल दिया है। गंगोत्री नेशनल हाइवे में यात्रियों का आना जाना भी देखने को मिल रहा है। ये सभी यात्री गंगोत्री धाम की ओर काफी संख्या में आते दिख रहे है।
प्रशासन ने यात्रियों के लिए गाइड लाइन बनाई गई हैं, जिससे गंगोत्री धाम में व्यापारियों को प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइड लाइन से उनके व्यापार पर काफी नुकसान होता दिख रहा हैं, जिससे गंगोत्री धाम के व्यापारियों ने उत्तरकाशी डीएम को खुला पत्र लिखा, जिसमे सभी व्यापारियों ने अपनी समस्या का जिक्र किया है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन इस नियमावली को बदले जिसमें व्यापारियों को कुछ लाभ मिल सके। इस नियमावली से होटल एसोशियन से लेकर छोटे व्यापारियों को भी नुकशान हो रहा हैं। साथ ही सभी व्यापारियों ने कहा प्रशासन इस पर जल्द कुछ कार्य नहीं करते है तो 15 सितम्बर को पूर्ण गंगोत्री धाम बंद कर दिया जायेगा।
