उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग के ग्राम देवन में जागड़ा पर्व की धूम 

नैनबाग के ग्राम देवन में जागड़ा पर्व की धूम 
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग के ग्राम देवन में जागड़ा पर्व के लिए नाग देवता की पालकी मंदिर परिसर से बहार आई इस अवसर पर आस्था और परम्परा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम देवन से नाग देवता की पालकी भव्य शोभायात्रा के साथ निकली। पालकी नैनबाग यमुना स्नान के पहुंची इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे
ग्रामीण पारंपरिक पोशाक पहनकर नाग देवता के भजनों पर झूमते नजर आए। पालकी  ग्राम घन्सी के लिए रवाना हुई। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।”
नाग देवता पुजारी मुनेश मलियाल का कहना है कि नाग देवता की पालकी हमारे लिए आस्था का प्रतीक है। हर साल हम इसका इंतजार करते हैं। क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है। जब पालकी निकलती है तो लगता है मानो खुद देवता हमारे बीच आ गए हों। पूरा गांव एक परिवार की तरह जुड़ जाता है।
देवभूमि की परंपराओं की यही झलक इसे अनोखा बनाती है। आस्था, संस्कृति और लोक जीवन का ऐसा अद्भुत मेल शायद ही कहीं और देखने को मिले।
इस अवसर पर पुजारी मुनेश मलियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंवार, सुनील मलियाल, बलबीर पंवार,बच्चन सिंह पंवार, प्रधान घन्सी समीर कुमार, बलबीर कंडारी, सुनील नेगी सैकड़ों और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *