उत्तराखंड

विकासनगर: शक्ति नहर में बच्चों संग कूदी महिला का शव बरामद

विकासनगर: शक्ति नहर में बच्चों संग कूदी महिला का शव बरामद 

विकासनगर

विकासनगर के डाकपत्थर के पास शक्ति नहर में दो बच्चों संग कूदी महिला का शव SDRF ने बरामद कर लिया है। बीते कल महिला के नहर में कूदते ही स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को सकुशल बचा लिया था, लेकिन महिला तेज बहाव में बह गई थी। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने सुरेश तोमर के नेतृत्व में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां आज कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ढकरानी पावर हाउस के पास से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान किरण निवासी जाखन विन्हार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *