नैनबाग में पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया हवन, मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
नैनबाग में पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया हवन, मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
नैनबाग(अमित नौटियाल)- नैनबाग भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पंडित गुरुप्रसाद और भाजपा नेताओं ने हवन अनुष्ठान किया। साथ मिष्ठान और फल वितरित किए।
जिला पंचायत सदस्य बिष्टोंसी रामदयाल शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की छवि दमदार हुई है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होता दिख रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में भारत ने तेजी से तरक्की की है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार और उपाध्यक्ष राहुल पंवार ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा लगातार देशहित में कड़े फैसलें लिए जा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अनेकों मुकाम हासिल किये। लगातार देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में एक अनोखी और अलग पहचान बनी है। पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और संकल्पित सोच के चलते भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उबरा है।
इस अवसर पर प्रधान पाब सुरेश कैंतुरा, पूर्व प्रधान सोबत सिंह कैंतुरा, धीरेन्द्र पंवार, सरदार रावत, रणवीर रावत, धनवीर रावत, विनीत कैंतुरा, राजेश कैंतुरा, रेशा नौटियाल, सविता रमोला, जसपाल सजवाण, सुभाष, नवीन असवाल, सरदार रावत, रघुवीर सजवाण, विक्रम चौहान, अर्जुन रावत, धीरेन्द्र कंडारी, अनिल बिजल्वाण, मनोज बोनियाल उपस्थित रहे।
