मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यम IEC प्रचार वाहन को किया फ्लैग ऑफ
टिहरी- जनपद टिहरी गढ़वाल में ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत चौपाल-2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने, क्रेता-विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के अंतर्गत उद्यमों एवं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उद्यम आईईसी/प्रचार वाहन को फ्लैग ऑफ अतिथियों ने किया, जिनमें उपाध्यक्ष ग्रामीण विकास विभाग जोत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद विनोद सुयाल, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल, अन्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
