राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्रसंघ निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नामांकन पत्र भरकर जमा किए।

अध्यक्ष पद के लिए काजल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रोहन वर्मा,सचिव पद के लिए एनम, सह- सचिव पद के लिए कशिश पंवार, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुजा ने अपने-अपने नामांकन भरे। इस अवसर प्राचार्य मंजू कोगियाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रीश कुमार,दिनेश चंद्रा,संदीप कुमार,आदि उपस्थित रहे।
