उत्तरकाशीउत्तराखंड

कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 11 अगस्त को होगा शिवभक्तों का जलाभिषेक 

कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 11 अगस्त को होगा शिवभक्तों का जलाभिषेक 

गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल का कांवड़ियों को संदेश, सुरक्षित यात्रा की अपील

उत्तरकाशी

श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा इस समय पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ जारी है। लाखों शिवभक्त मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

इसी पावन अवसर पर गंगा पुरोहित राजेश सेमवाल ने सभी शिवभक्तों और कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण यात्रा की अपील की है।


राजेश सेमवाल ने बताया कि पैदल कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में है और अब डाक कांवड़ का दौर शुरू होने जा रहा है। इस दौरान मोटरसाइकिल, साइकिल और दौड़ते हुए गंगाजल ले जाने वाले डाक कांवड़िए लगातार अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करते हुए सावधानी और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 11 अगस्त को पावन शिवरात्रि के अवसर पर सभी कांवड़िए और श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!