उत्तरकाशी: NH-34 डबरानी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांवड़ यात्री घायल
उत्तरकाशी: NH-34 डबरानी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांवड़ यात्री घायल
उत्तरकाशी
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर डबरानी के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में वहां से गुजर रहा एक कांवड़ यात्री पत्थरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

तत्काल राहत कार्य और मेडिकल टीम रवाना
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया। दुर्घटनास्थल के लिए गंगनानी से एम्बुलेंस तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भटवाड़ी से मेडिकल अफसर और एम्बुलेंस की टीम तत्काल रवाना कर दी गई है। घायल यात्री को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर शीघ्र अति शीघ्र उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सालय भेजा जा रहा है।
पुलिस और बीआरओ (BRO) की टीमें मौके पर मौजूद
हादसे के बाद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थरों को हटाने तथा मार्ग को सुरक्षित करने का काम जारी है।
