उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात, क्षेत्र के जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात, क्षेत्र के जनहित मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

उत्तरकाशी

 

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र और उत्तरकाशी जनपद से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की और जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।

 

 

*मुलाकात के दौरान विधायक सुरेश चौहान ने प्रमुखता से निम्नलिखित मुख्य मांगों और विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा.*

 

सऊदी अरब में फंसे भारतीय की वापसी: विधायक ने सऊदी अरब में पिछले 7 वर्षों से फंसे उत्तरकाशी निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की सुरक्षित एवं शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से अपने परिजन का इंतजार कर रहा है, इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से भारत सरकार एवं विदेश मंत्रालय के माध्यम से त्वरित कार्यवाही आवश्यक है।

 

 

*स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण:*

 

 

क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) धौंतरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में उच्चीकृत (Upgrade) करने का अनुरोध किया, ताकि दूरस्थ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

 

*चारधाम यात्रा मार्ग का विस्तार:*

उत्तरकाशी-घनसाली-तिलवाड़ा-केदारनाथ चारधाम यात्रा मोटर मार्ग को ‘ऑल वेदर रोड परियोजना’ में शामिल करने की मांग रखी। विधायक चौहान ने कहा कि इससे वर्षभर सुरक्षित व सुगम आवागमन संभव होगा, जिससे पर्यटन, तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए प्रत्येक मांग पर सकारात्मक कदम उठाने व आवश्यक कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया।

 

 

 

इस अवसर पर गाजणा पट्टी शिष्टमंडल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि राय सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि (डुंडा) अबल सिंह राणा, मंडल महामंत्री बलवीर चौहान, प्रधान संगठन महामंत्री व ग्राम प्रधान जितेंद्र पोखरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री दिनेश रावत, कन्हैया रमोला तथा सिद्धेश्वर भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!