उत्तराखंडचम्पावत

चंपावत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर शुरू, 435 मरीजों ने लिया मुफ्त इलाज का लाभ

चंपावत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर शुरू, 435 मरीजों ने लिया मुफ्त इलाज का लाभ

चंपावत

स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय चंपावत में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 435 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर के दौरान मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्स-रे, रक्त जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच की। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई।

शिविर में 50 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई, जबकि 6 आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और जांच सुनिश्चित करना रहा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शौर्य, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता वर्मा ने मरीजों की जांच की।

इसके अलावा एनटीसीपी काउंसलर हरीश पाण्डेय, आरकेएसके काउंसलर सावित्री राय, एनसीडी से डॉ. प्रेरणा चंद, स्टाफ नर्स सोनिका कोहली, चंदन पैथोलॉजी से रमेश जोशी और शिवानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विशेष चिकित्सा शिविर के माध्यम से मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिली। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!