छात्र संघ चुनाव: नैनबाग में निर्विरोध चुने गए सभी प्रत्याशी
छात्र संघ चुनाव: नैनबाग में निर्विरोध चुने गए सभी प्रत्याशी
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ निर्वाचन 2025-26 के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रीश कुमार के दिशा-निर्देशन में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू कोगियाल ने शपथ दिलाकर प्रक्रिया पूर्ण कराई।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर काजल, उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी, सचिव पद पर ऐनम, सह-सचिव पद पर कशिश पंवार, कोषाध्यक्ष पद पर अनुजा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रोहन वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए छात्रों की समस्याओं का समाधान करने और महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. कोगियाल एवं चुनाव प्रभारी ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार, पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों तथा छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. परमानंद चौहान, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. मधुबाला जुवांठा सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
