झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हो रहा था रात के अंधेरे में अवैध खनन
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई जेसीबी सहित चार डंपर पकड़े
रूड़की (संदीप चौधरी )–झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली कि भरतपुर लाठरदेवा हुन क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन चल रहा है जिस पर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन एवं चार डंपरों को अवैध खनन करते हुए पाए गए तो सभी को पड़कर पुलिस ने थाने लाकर सेज कर दिया आपको बता दे की एसएसपी हरिद्वार परमिंदर डोभाल के द्वारा सभी थाना अध्यक्ष एवं कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एसएसपी के निर्देशों अनुसार का पालन करते हुए झबरेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि भरतपुर लाठार देवा हुन क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है जिसको लेकर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा छापे के दौरान मौके पर एक जेसीबी वह चार डंपर पुलिस ने अवैध खनन करते हुए पाए गए जिन्हें पुलिस द्वारा थाने लाकर सेज कर दिया और अवैध खनन की रिपोर्ट जिला अधिकारी हरिद्वार को भेजी जा रही है झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुश शर्मा का कहना है कि अवैध खनन पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अवैध खनन पर कार्रवाई करने वाली टीम का विवरण–अंकुर शर्मा थाना अध्यक्ष झबरेड़ा उप निरीक्षक नरेंद्र राठी कांस्टेबल बसंत होमगार्ड शिवकुमार शामिल रहे।


