डुण्डा पुलिस ने प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुए चालक सहित 2 को धर दबोचा, 597 नग लकड़ी बरामद
डुण्डा पुलिस ने प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुए चालक सहित 2 को धर दबोचा, 597 नग लकड़ी बरामद
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- डुण्डा पुलिस की टीम द्वारा चौकी डुण्डा बैरियर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कांजल कांठ की लकडी पकडी गयी है। अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अकुश लगाने हेतु SP उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा एसएचओ कोतवाली भावना कैंथोला के नेतृत्व में प्रभारी चौकी डुण्डा प्रकाश राणा एवं डुण्डा पुलिस द्वारा आज 8 अक्टूबर 2025 को प्रातः 6:30 बजे डुण्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 10C 1427(यूटिलिटी) को चैक किया गया तो वाहन सवार गोपाल व विजय(चालक) द्वारा कांजल कांठ की प्रतिबन्धित लकडी की तस्करी की जा रही थी।
पुलिस द्वारा वाहन से कांजल कांठ की लकडी के 597 नग बरामद किये गये। पुछताछ करने पर मालूम हुआ कि गोपाल उपरोक्त गंगोरी, अगोडा क्षेत्र के जंगलो से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को इकट्ठा कर देहरादून सहारनपुर ले जाने के फिराक में था, जिसे पुलिस द्वारा बैरियर पर पकड लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु तस्कर को प्रतिबन्धित लकड़ी के साथ वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
