उत्तराखंडनैनबाग

युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर का कैम्पटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव प्रक्रिया को लेकर की बैठक  

युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर का कैम्पटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव प्रक्रिया को लेकर की बैठक 
कैम्पटी- युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ कर दिया है। राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों का गठन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर कैम्पटी पहुंचे। जहां उनका युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष, और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक कर विस्तृत चर्चा की।
 युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला महासचिव पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र ले जाएंगे और पांच नवंबर को नामांकन किया जाएगा। 18 से 35 वर्ष के युवा नामांकन कर सकते हैं।
बताया कि युवा कांग्रेस देश का ऐसा पहला राजनीतिक संगठन है, जो आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के ज़रिए योग्य नेतृत्व को सामने लाने का कार्य करता है। यह चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित होंगे, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर कृष्ण वीर सिंह चाहर, धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष  संदीप सजवाण, राजेश बर्त्वाल, समीर रावत, दीपक रावत, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव महेश सिंह तोमर, सागर तोमर,नीरज राणा सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!