उत्तराखंडदेहरादून

स्वस्थ बाल – स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ जनपद उत्तरकाशी में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 

 

 

 

स्वस्थ बाल – स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ जनपद उत्तरकाशी में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 

उत्तरकाशी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को अल्पाइन पब्लिक स्कूल, तिलोथ उत्तरकाशी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. बी एस रावत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस पांगती द्वारा किया गया।

 

नगरपालिका अध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता पर ध्यान देने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने हेतु प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि जनित संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य, एकाग्रता और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से मुक्त रखकर उनके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

 

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु उत्तरकाशी के समस्त चिकित्सा इकाइयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का आगाज़”

 

इसी क्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों तथा विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीमों (RBSK) के माध्यम से यह दिवस मनाया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने के साथ ही हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छता, साफ-सफाई तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी जगह कार्यक्रम में शिक्षकगण, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अभिभावक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जनपद के *1060* सरकारी स्कूलों, *178* निजी स्कूलों, *1052* आंगनबाड़ी केंद्रों एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष के *94536* बच्चों को अभियान के दौरान एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है। जो बच्चे आज एलबेंडाजोल की गोली खाने से किन्हीं कारणवश वंचित रहेंगे उन्हें मापअप डे 15 अक्टूबर को दवाई खिलाई जाएगी।

 

अल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक डॉ जया पटेल, शिक्षकगण सतीश नौटियाल, कोमल कुड़ियाल, अरविंद चौहान एवं स्वास्थ्य विभाग से आर बी एस के मैनेजर मनोज भट्ट व आर के एस के काउंसलर शशिबाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *