सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में अभिभावक संघ की बैठक, विद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह पर बनी सहमति
सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में अभिभावक संघ की बैठक, विद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह पर बनी सहमति
नैनबाग (शिवांश कुंवर)। सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में अभिभावक संघ की बैठक बड़े ही उत्साह और पारदर्शिता के साथ हुई। बैठक में अभिभावकों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय के प्रति अपने सहयोग और विश्वास का परिचय दिया।
प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने विद्यालय में चल रहे शैक्षिक, विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। पारदर्शी प्रस्तुति और विद्यालय की निरंतर प्रगति को देखकर अभिभावक पूरी तरह संतुष्ट और गौरवान्वित नजर आए।
अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की कार्यशैली, अनुशासन और शैक्षिक उपलब्धियों की खुलकर सराहना की। इसी क्रम में विद्यालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने पर सर्वसम्मति बनी।
अभिभावकों ने कहा कि “विद्यालय ने पिछले कुछ सालों में शिक्षा के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की है, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है।”

बैठक में प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय की असली शक्ति हमारे विद्यार्थी और अभिभावक हैं। स्वर्ण जयंती समारोह को हम सब मिलकर एक ऐतिहासिक अवसर बनाएंगे।”
इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पवार,गंभीर पंवार,कैलाश रावत,मनोज नेगी,कुलवीर रावत, महावीर चौहान, अतुल नौटियाल, विपिन सकलानी राय सिँह रावत, दिनेश तोमर,प्रदीप पंवार,महावीर तोमर,राजेंद्र कैंतुरा, रीना चौहान,मोनिका नेगी,समशाद खान, मोनिका रानी आदि उपस्थिति रहे
