उत्तरकाशी में गंगा संवाद और जल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
उत्तरकाशी में गंगा संवाद और जल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
छात्र-छात्राओं ने जल गुणवत्ता परीक्षण में पीएच, टीडीएस, क्षारीयता, घुलित ऑक्सीजन, बायोकैमिकल ऑक्सीजन डिमांड, टर्बिडिटी, नाइट्रेट, क्लोरीन परीक्षण आदि की जानकारी व इनकी निश्चित परास पर व्यापक समझ बढ़ाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास सेमवाल ने कहा कि गंगाजल में वातावरण से ऑक्सीजन सोखने की अद्भुत क्षमता है व अन्य नदियों की अपेक्षा गंगा में गंदगी को नष्ट करने की क्षमता भी ज्यादा है। लेकिन वर्तमान में क्षमता से अधिक जलीय प्रदूषण को कम करने के लिए आमजन व सभी तट वासियों को ईमानदारी से कार्य करने की जिम्मेदारी लेकर गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर गंगा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः आदर्श रावत, कुमारी दिव्या राणा तथा कुमारी अनिका ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र सिंह रावत ने किया।
