उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

बड़कोट में स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार 

बड़कोट में स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार 

 

उत्तरकाशी- ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत SP उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस का अवैध नशे के कारोबारियों/तस्करों विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी.पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग के दौरान कल रात्रि को अंशुमान शाह नाम के एक युवक को स्थान कृष्णखड्ड तुनालका बड़कोट के पास से अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया.युवक के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी.

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *