एसपी कमलेश उपाध्याय ने रजत जयंती उत्सव में किया प्रतिभाग
उत्तरकाशी- उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित “राज्य स्थापना रजत जंयती उत्सव” के शुभारम्भ के अवसर पर आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा प्रतिभाग कर लोगों को उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे रजत जयंती उत्सव की शुभकानाएं दी गयी।
रजत जयंती उत्सव मे पुलिस विभाग की ओर से लगाए गये जनजागरुकता स्टॉल में उनके द्वारा पुलिस जवानों को आमजनमानस को साइबर अपराध, महिला अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप, नशा, नये आपराधिक कानून, यातायात नियम आदि के सम्बन्ध में भलि-भाँति जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने तथा जनजागरुकता पम्पलेट वितरित करने के निर्देश दिये गये।
रजत जयंती समारोह के अवसर पर दिनांक 03से 09 तक रामलीला मैदान उत्तरकाशी में पुलिस विभाग की ओर से जनजागरुकता स्टॉल लगाया गया है। जिसमें आमजन को प्रत्येक दिवस में अलग-अलग विषय जैसे साइबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, नए आपराधिक कानून,नशा मुक्ति, यातायात प्रबन्धन एवं राहत एवं बचाव पर विस्तृत जानकारी के साथ ही जनजागरुकता पम्पलेट वितरित किये जायेंगे। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 5 नवम्बर को साईबर, महिला/बाल अपराध तथा नशा उन्मूल पर नुक्कड नाटक एवं प्रजेन्टेशन दिये जायेंगे।
