सीएम धामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए सतत प्रेरित करता रहेगा।