थाना कैम्पटी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया आयोजन
थाना कैम्पटी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया आयोजन
नैनबाग (शिवांश कुंवर): भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना कैम्पटी द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, नैनबाग में किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिस विभाग के जवानों तथा विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दौड़ लगाई।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार जी ने कहा कि “तहसील नैनबाग में आयोजित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के माध्यम से हमने एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दोहराया। लौह पुरुष सरदार पटेल के नेतृत्व, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प को हम शत्-शत् नमन करते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।”
थाना इंचार्ज महिपाल रावत ने संबोधन में कहा कि “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। हमें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक सशक्त और समर्पित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए। आने वाले समय में यही युवा देश की बागडोर संभालेंगे, इसलिए सही दिशा में बढ़ना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, प्रधान टटोर नैनबाग मीनाक्षी चौहान,प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नोटियाल, थाना इंचार्ज महिपाल सिंह रावत, चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा,
अभिभावक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र पंवार,वीरेंद्र पंवार,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर,सोबत कैंतुरा,नरेंद्र पवार,शान्ति रमोला अर्जुन सिंह रावत,देश सिंह पंवार आदि मौजूद रहे
