उत्तरकाशीउत्तराखंडकार्रवाईक्राइम

मोरी पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

 

मोरी पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

नशा तस्करों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- एसपी उत्तरकाशी

उत्तरकाशी- ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जा। मोरी पुलिस की टीम द्वारा 1 किलो से अधिक चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए आज मोरी देई झूला पुल के पास सूखा खड्ड से जयसिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 1.012 किग्रा0 चरस बरामद की गयी. अभियुक्त चरस को स्वयं तैयार कर मुनाफे के लिए देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *