डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का शुभारंभ
डीएम नितिका खंडेलवाल ने किया 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का शुभारंभ
नैनबाग(अमित नौटियाल)- डीएम नितिका खंडेलवाल ने नैनबाग पहुंचकर आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज नैनबाग में सरदार सिंह रावत की मूर्ति पर मल्यार्पण कर नैनबाग शरदोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 37वाँ नैनबाग शरदोत्सव का मंत्रोच्चार एवं झंडारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। समूह की महिलाओं से आवश्यक सामान खरीदा। साथ ही 15 लाख 75 हजार का डमी चैक देवभूमि सीएलएफ न्याय पंचायत म्याणी को एनआरएलएम की ओर से प्रदान किया।पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास समिति नैनबाग द्वारा जिलाधिकारी का भव्य स्वागत कर क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा से सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाल एवं कैम्प लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर डीएम ने सभी को शरदोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति अदभुत है और जिस तरह से क्षेत्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। इससे भावी पीढ़ी भी अवगत होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक शांति के लिए खेलों को महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र विकास से सम्बंधित 05 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख रखा। जिलाधिकारी ने समिति द्वारा रखी गई मांगों पर प्राथमिकता पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आपदा संबंधी कार्यों को जनता के अनुरूप शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, समिति के सचिव प्रदीप कवि, दर्शन लाल नौटियाल, गंभीर सिंह रावत, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम नीलू चावला, तहसीलदार वीरम सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल, मंजू पंवार, मनीषा पंवार, प्रधान दीपेंद्र बिष्ट, राजकुमारी नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजवीर, महेश तोमर, गुड्डू चौहान, विक्रम चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर, अर्जुन सिंह रावत, मोहन लाल निराला, गीताराम बिजल्वाण, बचन सिंह रावत, शरण सिंह पंवार, स्वराज सिंह चौहान, अजीत रावत, दिनेश कैंतुरा, शूरवीर सिंह, राकेश कवि, संदीप रावत, संजय रावत, देशपाल सिंह पंवार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।