उत्तरकाशीउत्तराखंड

 हैप्पी बाय नेचर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं की हुई निःशुल्क जांच 

 हैप्पी बाय नेचर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं की हुई निःशुल्क जांच 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- डुंडा ब्लाक के हिटाणु में हैप्पी बाय नेचर स्कूल ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की निःशुल्क जांच की गई। गंगा प्रेम हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमे हैप्पी बाय नेचर स्कूल के 136 छात्र -छात्राओं व 18 स्कूल स्टाफ का रूटीन चेकअप कराया। गंगा प्रेम हॉस्पिटल के डॉ सहित 7 स्टाफ थे, जिसमें डॉ. तरनजीत सिंह, दुर्गेश, अंजिता, फार्मासिस्ट, ऑफिस असिस्टेंट व नर्स आदि मौजूद रहे।
बता दें कि हैप्पी बाय नेचर स्कूल का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित की जा सके। हैप्पी बाय नेचर स्कूल में छात्र -छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और स्वास्थ को लेकर गंभीरता के कार्य किया जाता हैं। साल में एक बार छात्र -छात्राओं का डेली रूटीन चेकअप भी किया जाता है। चेकअप के दौरान किसी छात्र को कोई गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं तो स्कूल प्रबंधक अभिभावकों को सूचित भी करता हैं, हालांकि स्वास्थ शिविर के डेली रूटीन में अभी तक कोई गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *