टीकाकरण अभियान का मूल उद्देश्य मीजिल्स-रुबेला उन्मूलन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना- डॉ. बी.एस. रावत
विभागीय टीमों द्वारा गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपकेंद्र नौगांव प्रथम में कुल 14 बच्चों को एम.आर. वैक्सीन की प्रथम और द्वितीय डोज दी गई।इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लाभार्थियों को टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा संक्रामक रोगों के बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. रावत ने क्षेत्रवासियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की जिले में मीजिल्स-रुबेला उन्मूलन लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।


