उत्तरकाशीउत्तराखंड

ऐतिहासिक, पौराणिक गाथाओं और लोक संस्कृति का धरोहर मंगसीर बग्वाल 

 

ऐतिहासिक, पौराणिक गाथाओं और लोक संस्कृति का धरोहर मंगसीर बग्वाल 

 

उत्तरकाशी

मंगसीर बगवाल के दुसरे दिन बेटी बगवाल के कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि SP कमलेश उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि ADM युकता मिश्र, SDM शालिनी नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने बगवाल का दीप प्रज्वलित कर शुभराम्भ किया।

 

गढ़ फैशन शो के स्कूल प्रतियोगिता में मशीह दिलासा स्कूल की सौजन्य बिष्ट प्रथम, विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल अंशिका द्वित्य, गोपाल विद्या मंदिर स्कूल की दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.ओपन प्रतियोगिता गढ़ फैशन में आयुषी कैंतुरा प्रथम, अनुष्का रावत द्वितीय , कुसुम डंगवाल तृतीय आयी।

 

 

बालिका वर्ग में पीठुग्राम, मुर्गा झपट, रस्सा कस्सी के आयोजन उपरान्त सांस्कृतिक, नृत्य मंच पर आयोजित. मंगसीर बगवाल के प्रसार प्रचार के लिए अनघा फाउंडेशन द्वारा पत्रकारो को सम्मानित किया गया.गढ़ भोज स्टाल पर दर्शकों ने स्थानीय व्यंजन लाल भात, गहत स्वाला, गहत मोमो, कोदा समोसा, कंडाली साग, भड्डू दाल, चौसा, झंगोरा खीर, घी की जलेबी आदि का स्वाद लें रहें है।

 

 

शांय को बेटी बगवाल में छोटी छोटी बालिकाओं ने भैलू जलाकर सुन्दर नृत्य कर माहौल ख़ुश नुमा बना दिया.पंचतत्वा म्यूजिकल बैंड के अनुराग नौटियाल, अरविन्द चौहान व टीम ने शानदार प्रस्तुति दी.

 

 

 

इस अवसर पर जिला जज गुरबक्ष सिंह ने मंगसीर बगवाल के आयोजन व स्थानीय संस्कृति को प्रचार प्रसार करने के लिए बधाई व् शुभकामनाएं दी.स्टार नाईट में लोक गायिका रेशमा शाह ने मंच पर प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया.इस अवसर पर अजय पुरी, शैलेन्द्र नौटियाल, शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, सुभाष कुमाई, उत्तम गुसांईं, राघवेद्र उनियाल, हिमानी मटूड़ा, साधना जोशी, स्वाति नौटियाल, पारस कोटनाला, प्रताप बिष्ट, विशाल कलुडा, संजय शाह, आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *