उत्तरकाशी में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में महा रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तरकाशी में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में महा रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तरकाशी
विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उत्तरकाशी में रक्तदान महा अभियान – 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह महा अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल एवं सोशल सर्विस विंग (RERF) तथा उत्तरकाशी सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यह महा अभियान पूरे भारत और नेपाल में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है.
शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. डोगरा, वरिष्ठ टेक्नोलॉजिस्ट सहायक मनोज नौटियाल, प्रदीप चौहान, ललिता एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। इसके साथ ही स्थानीय सेवा केंद्र इंचार्ज बीके प्रीति भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
शिविर में स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रक्तदान महादान अभियान के दौरान कुल 16 यूनिट रक्त दान किया गया, जबकि 25 लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई।
