उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

विहिप-बजरंग दल जौनपुर प्रखंड की बैठक में सनातन धर्म और स्थानीय सुरक्षा पर हुआ मंथन 

विहिप-बजरंग दल जौनपुर प्रखंड की बैठक में सनातन धर्म और स्थानीय सुरक्षा पर हुआ मंथन 

 

थत्यूड़- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जौनपुर प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, थत्यूड़ में हुई। प्रखंड अध्यक्ष गौतम उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। भनस्वाड़ी के एक विद्यालय में बच्चों के मस्तक से तिलक और कलवा हटाने का मामला सामने आया, जिसका बजरंग दल ने घोर निंदा और विरोध किया। विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आगे से कुछ इस प्रकार का मामला सामने आता है तो बजरंग दल को कारवाई के लिए विवश होना पड़ेगा । प्रखंड अध्यक्ष गौतम उनियाल ने कहा कि इस विषय पर कार्रवाई के लिए डीएम टिहरी को ज्ञापन भी भेजा गया है। इसके साथ बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आ रहे सभी संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए।

 

बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश सेमवाल, गो रक्षा प्रमुख आशीष रांगड़, रजत शाह, शुभम उनियाल, नवीन, अमन लेखवार, संयोजक जुबीन चौहान, मुकेश गौड़, लखन बजरंगी सहित तमाम पदाधिकारी, धर्म रक्षक और क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *