उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विश्व एड्स दिवस पर युवा और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विश्व एड्स दिवस पर युवा और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 

 

चंबा: राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “विश्व एड्स दिवस” के अवसर पर रेड रिबन क्लब ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। रेड क्रॉस सोसाइटी की नोडल अधिकारी डॉ. ईरा सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला का शीर्षक युवा और जागरूकता था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत गान के साथ हुआ। प्राथमिक चिकित्सालय खाड़ी से डॉ. नितिन सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों और गलतफहमियों को दूर करना, रोकथाम के उपाय बताना और समाज को भेदभाव मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना था।

 

डॉ. नितिन सैनी ने छात्रों को एचआईवी संक्रमण, रोकथाम, उपचार और मिथकों पर विस्तार से जानकारी दी और स्वस्थ व सुरक्षित समाज बनाने के लिए जागरूकता फैलाने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

 

 

इस अवसर पर, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी और एन.एस.एस नोडल अधिकारी मीना के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के छात्रों के साथ-साथ राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी पंचम सेमेस्टर , द्वितीय स्थान पर छात्र लकी कक्षा 12वीं व तृतीय आयुषी प्रथम सेमेस्टर रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आयुषी द्वितीय मीनाक्षी तृतीय मोनिका रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पर सोनम कक्षा 12 वी, द्वितीय स्थान पर केशव कक्षा 12वीं तृतीय स्थान मीनाक्षी बी.ए पंचम सेमेस्टर रही।

 

विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि डॉ. नितिन सैनी और प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

 

प्रभारी प्राचार्य डॉ. निरंजना शर्मा ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए संयोजिका डॉ. ईरा सिंह को बधाई दी और छात्रों को एड्स मुक्त तथा संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. ईरा सिंह ने एचआईवी/एड्स से लड़ने के लिए वैज्ञानिक सोच को अपनाने, जागरूकता फैलाने और संक्रमण व भेदभाव मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित प्राध्यापकगणों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

 

कार्यशाला के बाद एनएसएस की नोडल अधिकारी मीना ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर एड्स दिवस पर एक जागरूकता रैली भी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *