देहरादून- DM सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल कनैक्शन, आय प्रमाण पत्र आर्थिक सहायता दिलाने, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, एनएचआई से मुआवजा दिलाने, आपसी विवाद आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, जिन शिकायतों पर जांच होने से विलम्ब हो रहा है की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दे दी जाए।
जनसुनवाई में सहसपुर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम खुशहालपुर सहसपुर में भूमि विक्रय की गई जिस पर प्रापर्टी डीलर द्वारा भूमि की रजस्ट्री करवा ली गई तथा भूमि क्रय हेतु दी गई धनराशि के चैक बांउस हो गए है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। पुरबिया लाईन बहादुर रोड मौहल्ला सैंट्रलहोपटाउन निवासियों द्वारा सड़क न होने से हो रही परेशानी की शिकायत की गई जिसपर उप जिलाधिकारी विकासनगर को नगर निकाय सेलाकुई से समन्वय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसील डोईवाला अन्तर्गत कोटीमयचक में सार्वजनिक रास्ते पर पेड़ लगाकर तथा तारबाड़ कर सार्वजनिक रास्ते को घेरने की शिकायत तथा रानीपोखरी में शिकायतकर्ता की भूमि पर सीमांकन कार्यों में देरी की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत कृषाली चौक पर भूमि पर कब्जा करने तथा रास्ता विवाद की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। भूमि के स्वामित्व जांच की शिकायत पर तहसीलदार सदर को जांच के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, जलसंस्थान, पीएमजीएसवाई, से प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। डोईवाला ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण मुआवाजा सम्बन्धी शिकायतें पर एनएचआई एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।


