उत्तरकाशीउत्तराखंड

टीबी मुक्त अभियान को मिली रफ्तार: उत्तरकाशी जनपद को मिली आधुनिक ‘ट्रू-नैट’ जांच मशीन

टीबी मुक्त अभियान को मिली रफ्तार: उत्तरकाशी जनपद को मिली आधुनिक ‘ट्रू-नैट’ जांच मशीन

 

उत्तरकाशी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तरकाशी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओएनजीसी सीएसआर (CSR) के अंतर्गत वित्त पोषित क्षयरोग निदान उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी को एक ट्रू-नैट (Truenat) मशीन प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र पांगती, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह राणा, ओएनजीसी के जीएम (HR) श्री अरुण, एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन, देहरादून से श्री सुंदर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बताया गया कि ट्रू-नैट मशीन के माध्यम से क्षयरोग (टीबी) की तेज, सटीक एवं अधिक संख्या में जांच संभव हो सकेगी। इससे टीबी के शीघ्र निदान एवं समय पर उपचार में मदद मिलेगी, जो टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह उपकरण जनपद को टीबी मुक्त उत्तरकाशी बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने ओएनजीसी एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से जनपद में क्षयरोग नियंत्रण एवं उन्मूलन की गति और अधिक तेज होगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम हरदेव राणा, जिला कॉर्डिनेटर टी बी कार्यक्रम अजय बिष्ट एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *