उत्तरकाशीउत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की सीबीआई जांच की मांग 

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की सीबीआई जांच की मांग 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा जिलाध्यक्ष  प्रदीप रावत के नेतृत्व में नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सज़ा देने मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान हनुमान चौक पर बीजेपी सरकार का पुतला दहन कर जनआक्रोश व्यक्त किया गया.इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र जगूड़ी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा साथी एवं महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी रही।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल में वीआईपी को लेकर सामने आए दावों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है.एक ओर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा और दूसरी ओर पहाड़ की बेटी को न्याय से वंचित रखना. यह सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की मुख्य माँग है कि वीआईपी से जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच की जाय। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए.साथ ही अंकिता भंडारी को शीघ्र एवं पूर्ण न्याय मिले।

आंदोलन में मुख्य तौर पर कनकपाल सिंह परमार, कमल रावत,नवीन भंडारी, अभिषेक जगूड़ी,शीशपाल पोखरियाल, आनंद सिंह पवाँर,राजेंद्र गुसाईं, सुरेंद्र कैंट्यूरा,मीना नौटियाल , कविता जोगला,मधु रावत, एकादशी,राखी राणा,विक्रम रावत,सूर्यबल्लभ नौटियाल, विवेक,सुधीश पवाँर,भगवान चंद,रमन कतेथ,जीतम रावत, राजन राणा , विजय सेमवाल , चंदन पवाँर, पपेंद्र नेगी व् अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *