उत्तरकाशीउत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट से अध्यक्ष प्रत्याशी अतोल रावत ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क, मांगे वोट 

नगर पालिका बड़कोट से अध्यक्ष प्रत्याशी अतोल रावत ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क, मांगे वोट 

 

 

बड़कोट (वीरेंद्र सिंह नेगी)–नगर पालिका बड़कोट से अध्यक्ष प्रत्याशी अतोल रावत का चुनावी प्रचार प्रसार जोरों शोरों पर जारी है। वह समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने के अपील कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि बड़कोट को संवारने के लिए भाजपा के पास नया विजन है। कहा कि कुछ वर्षो से पार्टी में अंतिम पंक्ति में रहकर समर्पित भाव से सेवा कर रहा हूं। नगर पालिका बड़कोट में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी रावत ने शहर की जनता के नाम अपील जारी कर अपने विकास के विजन को स्पष्ट कर दिया है।

 

कहा कि नए विजन और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा संकल्पकृत है। रावत ने नगर पालिका परिषद बड़कोट की जनता के नाम भावुक अपील जारी कर शहर के विकास को लेकर अपना विजन स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह बड़कोट में जन्मे और पले बढ़े हैं।बड़कोट शहर से लेकर आसपास के क्षेत्रों से वह बचपन से वाकिफ हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको वह बड़कोट की जनता के सहयोग से संपूर्ण क्षेत्र के विकास को नए विजन और नई सोच के साथ धरातल पर उतारेंगे।

 

उन्होंने कहा कि शहर में सीवर लाइन, कूड़ा निस्तारण, सड़क, नाली, जलभराव जैसी बड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा मल्टी स्टोरी पार्किंग, आस्थापथ आदि बड़े कामों की भी योजना बनाई जाएगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा मुख्य तौर पर मैने सभी मूल्य बातों पर कार्य किया है. आगे भी करतार हूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *