उत्तराखंड

गंगोत्री विधानसभा को एक और सौगात, बायणा एवं स्याबा गांव की वर्षों पुरानी मांग को मिली स्वीकृति 

 

गंगोत्री विधानसभा को एक और सौगात, बायणा एवं स्याबा गांव की वर्षों पुरानी मांग को मिली स्वीकृति 
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के द्वारा जिस तरह से नई सड़कों एवं विकास कार्यों को गति मिली है वहीं पुराने कई  विवादित कार्यों को पुरा करने की सफलता भी मिली है। हीना गांव की सड़क पिछले कई वर्षों से कोर्ट की चक्कर लगा रही थी जो कि विधायक के प्रयासों से पूर्ण हो पाई. वहीं लम्बे समय से लटके पड़े तिलोथ पुल को विधायक सुरेश चौहान ने तेज गति देकर सुचारू करवाया। हर्षिल बगोरी में निर्माणाधीन तीन तीन पुलो की कार्य गति किसी से छुपी नहीं थी, जिसे विधायक के द्वारा पुरा कराया गया। वहीं वर्षों पुरानी केलसू संगमचट्टी मोटर मार्ग की स्थिति जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी होने से संबंधित ठेकेदार के साथ अनुबंध खत्म करवाया तथा उसमें नया अनुबंध गठित करवाया जिसके फलस्वरूप आज वहां की सड़क कुछ हद तक सुधर पाईं। भट्टवाडी तहसील का मामला हो या बौन इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू कराने का मामला हो और अब ग्रामसभा बायणा – स्याबा मोटर मार्ग की स्वीकृति से  गंगोत्री विधानसभा को एक और सौगात प्राप्त हुई हैं।
वहीं लम्बे समय से स्याबा गांव के लोग अपनी सड़क को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसमें उनको कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा था। 2022 में  विधायक  के चुनाव जीतने के पश्चात सभी गांव वालों ने विधायक के सम्मुख अपनी वर्षों पुरानी पीड़ा रखी जिसपर विधायक ने ग्रामवासियों को आश्वासन देकर उन्हें सहयोग करने की बात कही।
12 नवम्बर 2022 को गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने बायणा- स्याबा मोटर मार्ग के सम्बन्ध में पर्यावरण विषेशज्ञ हेमंत पांडे, मल्लिका भनोट, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला,SDM भट्टवाडी चतर सिंह चौहान, PMGSY, PWD तथा वन विभाग एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा पर्यावरण विदो का जोरदार घेराव कर उनसे सड़क मार्ग के कार्य में बाधा न बनने की अपील की वहीं ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग पर 70% काम होने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने से नाराज़गी ज़ाहिर की जिसपर विधायक गंगोत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए उन्हें सड़क स्वीकृति का भरोसा दिलाया।
इसी लम्बी लड़ाई के बाद बयाणा एवं स्याबा मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। विधायक गंगोत्री ने कहा कि प्रदेश के नेतृत्व में गंगोत्री विधानसभा का चौमुखी विकास किया जा रहा है,सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनमानस इससे लाभान्वित हो रही है। इसी उपलक्ष्य में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने स्याबा ग्रामवासियों को सड़क स्वीकृति हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *