अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
उत्तरकाशी
जिला महिला कांग्रेस संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में दिवंगत अंकिता भंडारी आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च निकाला।
इस कैंडल मार्च में महिला कांग्रेस ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई.महिला कांग्रेस उत्तरकाशी द्वारा स्पष्ट माँग है कि गई.
बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा जिन दोषियों के नाम उजागर किए गए हैं.उनकी तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए।
जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा.तब तक महिला कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.कैंडल मार्च के माध्यम से महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि दोषियों के नाम सार्वजनिक हो जाने के बावजूद धामी सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि सरकार दोषियों को संरक्षण दे रही है।
इस कैंडल मार्च में कुमारी शालिनी रावत (कोषाध्यक्ष, छात्र संघ),कुमारी संतोषी रावत (सहसचिव, छात्र संघ),एतवारी देवी,रंजिता देवी, आँचल उनियाल,तन्नु, सुप्रिया रावत,राखी राणा जी (नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस),एकादशी,सुनीता,मधु रावत,(ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस),शांति देवी,पुर्णी देवी,साथ ही युवा कांग्रेस से विवेक मिनान,सुधीश पवार (प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस) उपस्थित रहे.
