एक दिन की परमिशन के नाम पर नानकमत्ता में हो रहा अवैध मिट्टी खनन
एक दिन की परमिशन के नाम पर नानकमत्ता में हो रहा अवैध मिट्टी खनन
दो जेसीबी व दो खुरपा मशीन से हो रहा अवैध मिट्टी खनन का खेल
दो जेसीबी व दो खुरपा मशीन से हो रहा अवैध मिट्टी खनन का खेल
नानकमत्ता- नानकमत्ता प्रशासन की अनदेखी पर खेती की उपजाऊ भूमि पर मिट्टी खनन माफियाओं का कब्जा जमा है। विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर एक दिन की परमिशन के नाम पर खुलेआम खेती की जमीन को बंजर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दो जेसीबी मशीन, दो खुरपा मशीन से भारी मात्रा में 15 से 20 डंपर हाइबो व दर्जन भर ट्रैक्टर ट्राली से भारी मात्रा में मिट्टी भरकर उपजाऊ जमीन को बंजर बनाने में लगे हैं। बताया जाता है मिट्टी खनन माफिया विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर हजारो घनमीटर मिट्टी खनन कर वारे न्यारे कर रहे हैं और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वही ओवरलोड के नियमों का उल्लंघन कर खुलेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं।
मिट्टी खनन के इस अवैध खेल से वरिष्ठ अधिकारी अनजान बने हुए हैं और माफिया उपजाऊ जमीन को बंजर बना रहे हैं। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं रुक रहा है। नानकमत्ता में अवैध मिट्टी खनन कर डम्परो व ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी खनन किया जा रहा है।

प्रशासन सुस्त खनन माफिया मस्त
उत्तराखंड के ,उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में खनन माफियाओं का कब्जा नानकमत्ता क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। दिन के उजाले के साथ ही रात में भी अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा हैं।