उत्तराखंडउधम सिंह नगरकार्रवाईक्राइम

नानकमत्ता पुलिस का नशा तस्करों पर करारा प्रहार 

नानकमत्ता पुलिस का नशा तस्करों पर करारा प्रहार 

14.85 ग्राम स्मैक/हीरोइन के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा 

 

नानकमत्ता: जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में की गई चेकिंग के दौरान थाना नानकमत्ता पुलिस टीम ने दो नेपाली नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.85 ग्राम स्मैक/हीरोइन बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्त जीवन कार्की (25 वर्ष) एवं देव कुमार चौधरी (19 वर्ष), निवासी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल, के पास से अलग-अलग प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नियों में स्मैक/हीरोइन बरामद की, जिसके आधार पर थाना नानकमत्ता में मु0एफआईआर संख्या 223/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज जोशी द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने कई अन्य नशा कारोबारियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनकी अवैध संपत्तियों की गहन जांच की जाएगी, जिससे क्षेत्र में नशा तस्करी की कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *