गढ़वाल विवि के कुलपति को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, अज्ञात नंबर से कॉल कर किया जा रहा परेशान
गढ़वाल विवि के कुलपति को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, अज्ञात नंबर से कॉल कर किया जा रहा परेशान
श्रीनगर (गढ़वाल)- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन कॉल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
साइबर सेल का हवाला देकर दे रहे धमकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर.के. ढोड़ी द्वारा कोतवाली श्रीनगर को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को पिछले कई दिनों से अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल आ रही हैं। शिकायत के अनुसार, विशेष रूप से मोबाइल नंबर 6375873730 से बार-बार फोन किया जा रहा है। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को साइबर सेल से जुड़ा बता रहा है और कुलपति को विभिन्न प्रकार से डराने व परेशान करने की कोशिश कर रहा है।
