नया साल मनाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हर्षिल, मुखवा और बगोरी गांव
नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई बेकरार है.इसी मौके को कुदरत की हसीन वादियों में बिताने के लिए उत्तराखंड के हर्षिल, बगोरी वेली में पर्यटक पहुंच चुके हैं. पहाड़ों में होने वाली जल्द बर्फबारी को देखने और महसूस करने के पर्यटक गंगोत्री, हर्षिल व् बगोरी गांव की और पहुंच रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने साल का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर के मौसम का हाल बताकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहाड़ों पर पहुंचे लोगों को खुशखबरी सुना दी है.जल्द ही पर्यटकों को बर्फबारी देखने को मिलेगी.
अभी मौसम कि बात करे तो ठंडी हवा और सूरज नहीं निकलने के चलते रात और दिन का तापमान लगातार लुढ़क रहा है.आलम यह है कि सुबह-शाम कोहरा छा रहा है, जबकि तापमान गिरने से ठंड महसूस की जा रही है. रात में शीतलहर के दौरान चुभन महसूस की जा रही है.दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं. हालांकि दोपहर के बाद सूर्य के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिल रही हैं।
